पुलिस ने किया कालाढूंगी के जंगलों से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देंशानुसार जनपद नैनीताल क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत पुलिस को सफलताएं मिलती नजर आ रही है। थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा बुधवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु 02 अलग अलग टीम बनाकर चेकिंग के लिए निम्न कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -   शरीर को पर्याप्त धूप न मिलने के कारण होने वाली परेशानियों का ना करें नजरअंदाज

पुलिस के अनुसार टीमों को चेकिंग के दौरान सफलता भी हाथ लगी। टीम ने कोटाबाग के जंगलों से एक युवक को 7.3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने अपना नाम कमलजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय मनजीत सिंह निवासी ग्राम उदयपुरी बैलपडाव कालाढूंगी बताया।

03

वहीं पुलिस ने कनकपुर के जंगलों से एक युवक को 6.8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने अपना नाम मलकीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी ग्राम कनकपुर बैलपड़ाव कालाढूंगी बताया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायलय में पेंश किया।

यह भी पढ़ें -   जिला बदर की बड़ी कार्रवाई, सात कुख्यात अपराधियों को छह माह के लिए किया निष्कासित

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक विजय कुमार, हे0कानि0 प्रेम बल्लभ जोशी , कांस्टेबल अमनेद्र कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, लेखराज सिंह शामिल रहें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440