Police arrested with cash and betting slip
समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत बनभूलपुरा पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास से अर्जुन सिंह पुत्र हरीश सिंह कोरंगा निवासी भोटिया पड़ाव को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 820 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















