महिला की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस दंपत्ति पर सौदे में बिचौलिये की भूमिका निभाई है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया है।

पहाड़ की युवतियों को शादी के नाम पर हरियाणा व राजस्थान में बेचने का खुलासा बीती 23 मार्च को उस समय हुआ जब रूद्रपुर में रह रही नेपाल मूल की महिला खरीददारों के चंगुल से किसी तरह बच निकली। इस महिला का सौदा 40 हजार में हरियाणा के युवकों से कर दिया गया था। इन युवकों के साथ कार में सवार होकर जा रही महिला को जब सौदा होने का आभास हुआ तो वह किसी तरह उनके चंगुल से बच निकली और मंडी क्षेत्र में एक होटल संचालक की मदद लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इस मामले में घ्पुलिस बिचौलियों की तलाश कर रही थी। इस घटना के दस दिन बाद पुलिस ने बिचौलियों राकेश पुत्र दुर्गा राम निवासी नथुवाखान नैनीताल व हाल निवासी दक्ष चौराहे के पास ट्रैंजिट कैम्प रूद्रपुर व उसकी पत्नी मोहिनी उर्फ सोनी को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने राजस्थान, हरियाणा के रहने वाले पुरूषों के साथ विवाह करने के उद्देश्य से पहाड़ की गरीब, असहाय, विधवा लड़कियां/महिलाओं की खरीद, फरोख्त करने की बात कबूली है। पुलिस दोनों को संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनेगी भक्ति और आध्यात्म की नगरी, 5 जून को शुरू होने वाली 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440