नगदी के साथ ऑनलाईन सट्टा लगाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा लगाने वाले एक सटोरिये को हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सटोरिए के खिलाफ सम्बंधित धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के अनुसार टीम एस आई रविन्द्र राणा के नेतृत्व में रात्रि गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें प्रेम टॉकीज के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते व अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। और पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 13700 रूपये की नगदी मिली साथ ही एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक द्वारा अपना नाम असलम खान पुत्र कल्लन खान निवासी गोल्चा कंपाउंड बताया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से वह ऑन लाइन सट्टा लगवाने का कार्य करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीज क्वीन सोनम माहेश्वरी ने जीता खिताब, सृकृति माहेश्वरी द्वितीय और आकांशा माहेश्वरी तृतीय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440