समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टा व नगदी के साथ पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू के बगीचे में सट्टे की खाईबाड़ी हो रही है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। तलाशी लेने पर सट्टा एजेंट के पास से पुलिस को 4880 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। एजेंट ने पुलिस को अपना नाम वाहिद पुत्र अकबर हुसैन निवासी मोहम्मदी चौक वार्ड नं 21 पप्पू का बगीचा बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












