4.48 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक को दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा दिन प्रतिदिन कसता जा रहा है। जिसके चलते पुलिस एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
काठगोदाम पुलिस जब रात को गश्त कर रही थी तभी पॉलीशीट के पास गली में एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जब उसे पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.48 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को अपना नाम विनोद मुखिया पुत्र स्व. फागू मुखिया निवासी तुलसीनगर पॉलीशीट बताया। पुलिस ने तस्कर के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। जिनके माध्यम से पुलिस को इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सफलता प्राप्त करने वाली एसआई हरीश आर्य, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440