समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस द्वारा बार के मैनेजर को शराब तस्करी में ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार बीती रात्रि कोविड कर्फ्यू के अनुपालन व नशे के विरूद्ध चलाये अभियान के अन्तर्गत एसआई महेश जोशी, राजेश, जगदीश राठौर व अन्य पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे तभी उन्हें मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि फतेहपुर लामचौड़ स्थित आशु बार के समीप एक व्यक्ति शराब बेच रहा है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर बार संचालक सुनील पाठक निवासी जयपुर पाडली को विभिन्न ब्रांडों की 44 बोतलें व नगदी के साथ गिरफ्तार किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












