अवैध शराब के साथ पुलिस ने दबोचा तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

गन्ना सेंटर चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गन्ना सेंटर चौराहे के समीप एक तस्कर शराब की तस्करी कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। इस बीच पुलिस को एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी में युवक के पास से पुलिस को चार पव्वे अवैध शराब के बरामद हुए। इस पर पुलिस ने तस्कर से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

उसकी निशानदेही पर पुलिस को घर के आगे रखी अलग-अलग ब्रांड की सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस कोअपना नाम भैरव सिंह मेहरा पुत्र खडक सिंह मेहरा निवासी ग्राम हरपुर रतन सिंह पोस्ट देवलचौड़ बताया। उसने बताया कि उसने उक्त शराब अलग-अलग ठेकों से खरीद कर एकत्र की हुई है। जिसे वह लॉक डाउन का फायदा उठाकर महंगे दामों में बेचने का काम कर रहा है। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440