समाचार सच, हल्द्वानी। शराब की तस्करी का धंधा थमता नजर नहीं आ रहा है आये दिन पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध रूप से शराब बरामद कर रही है। इसी क्रम में आज पुलिस ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार कोविड नियमों के अनुपालन व मादक पदार्थ व नशाखोरी के खिलाफ गश्त पर निकली तभी उन्हें नीलकंठ विहार के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया, युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 23 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। इस पर युवक ने अपना नाम विकास कुमार उर्फ विक्की पुत्र इन्दर लाल निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












