अवैध शराब के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने रेस्तरां में शराब परोसने के लिए ले जा रहे एक युवक को मय माल के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

गन्ना सेंटर पुलिस चौकी के अनुसार जब पुलिस रात्रि गश्त पर थी तभी उन्हें सूचना मिली कि टीपीनगर स्थित एक रेस्तरां में शराब परोसी जा रही है उक्त सूचना पर पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची तो रेस्तरां के समीप ही बाइक संख्या यू0ए0 06बी-8331 की तलाशी ली गई। जिसमें से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पूछताछ में बाइक सवार युवक योगेश सिन्धी पुत्र पप्पू सिन्धी निवासी जोशी विहार चौधरी कालौनी ने बताया कि उक्त शराब वह दिलीप कपूर के रेस्तरां में ले जा रहा है, वह और रेस्तरां स्वामी दोनों रेस्तरां से शराब का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस ने रेस्तरां पर जब छापा मारा तो वहां से 96 पव्वे, 17 बोतल देशी शराब, 65 पव्वे अंग्रेजी शराब व 12 वोतल बियर बरामद हुई। पुलिस ने युवक योगेश सिंधी को आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जबकि रेस्तरां स्वामी दलीप कपूर को भी वांछित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440