पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 22 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 22 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीण द्वारा जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेशानुसार नशे के विरुद्ध अभियान के दौरान एसपी क्राइम यातायात डॉ० जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह के दिशा निर्देशन व सीओ नितिन लोहानी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी व उप निरीक्षक बलवंत कंबोज जिला ए०एन०टी०एफ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फायर स्टेशन के पीछे वाली रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्कूटी से स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद की पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम
परवेज अहमद उर्फ चुहिया पुत्र जमील अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास वार्ड नंबर 32 बताया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक बलवंत कंबोज, एसआई राजेंद्र मेहरा, का90 अरविंद कार्की, अमनदीप सिंह, सोनू सिंह, अनिल टम्टा शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440