पुलिस साइबर सेल ने ठगी की रकम पीड़ित को वापिस दिलाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस साइबर सेल ने ठगी गई रकम पीड़ित के खाते में वापिस लौटाई। इस कार्य पर पीड़ित ने साईबर सेल की भूरि- भूरि प्रशंसा की है। पुलिस के अनुसार बिन्दुखत्ता निवासी खुशाल सिंह के बैंक खाते से ठगों द्वारा बीती 21 जुलाई को 45450 रूपये की नगदी उड़ा ली थी। इसकी शिकायत उसने साईबर सेल में की। जिस पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को आधार बनाया व उस ठग को जिसने पीड़ित को फोन किया था इस आधार पर बैंक खाते की अन्य जानकारियां जुटाकर जांच आगे बढ़ाई गई और पीड़ित के खाते में रकम वापस लौटाई गई। इस पर पीड़ित ने साईबर सैल के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। साईबर सेल टीम में निरीक्षक सुधीर कुमार, एसआई मोहम्मद युनुस, उमेश सिंह रजवार, कांस्टेबल अरविंद बिष्ट, सुरेश चन्द, अशोक रावत, उमेश सती शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल चोरियों का खुलासा, 25 लाख के जेवरात संग तीन शातिर गिरफ्तार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440