उत्तराखंड में अस्पतालों के बाहर तैनात की गई पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। देशभर में अस्पतालों से कोरोना के संदिग्ध मरीजों के भागने की घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है। हल्द्वानी और देहरादून में अस्पताल के आइसीयू के बाहर अब पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। यहां एसडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है। क्वारंटाइन में रखे गए मरीजों से मुलाकात करने आए लोगों और मरीजों को भागने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रदेश में इस समय कोरोना का केवल एक ही मामला सामने आया है। बावजूद इसके विदेश और बाहर से आने वाले लोगों को आइसोलेशन व क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। यह देखने में आया है कि अस्पतालों में मरीजों के परिजन अथवा राजनीतिक लोग इनसे मिलने आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर मरीजों के बिना बताए अस्पताल छोडने के मामले भी सामने आए हैं। इसे देखते हुए इन स्थानों पर पुलिस तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है।

सचिव स्वास्थ नितेश झा ने इस संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी नैनीताल व देहरादून को पत्र लिखकर यहां पुलिस की चौकसी बढ़ाने को कहा है ताकि बिना अनुमति यहां कोई भीतर प्रवेश न कर सके अथवा बिना बताए बाहर न जा सके। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हमने गार्ड तैनात किए हैं। पुलिस की तैनाती के लिए भी लिखा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440