फायरिंग के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में बीती रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बीती रात भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के वैलेजाली लॉज में फायरिंग से दहशत फैल गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इस मामले में वैलेजाली लॉज निवासी विनय सागर पुत्र सोम सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि देर शाम वह अपने भाई कुनाल के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी क्षेत्र का ही रहने वाला शुभम शर्मा अपने भाई सत्यम शर्मा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर फायरिंग की इस घटना से क्षेत्र में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी के दौरे में सियासी संग्राम: विकास परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440