नैनीताल जिले में पुलिस को मिले पांच सिटी कंट्रोल वाहन, डीआईजी व एसएसपी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस को पांच सिटी कंट्रोल वाहन मिले हैं। इन वाहनों को डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे व एसएसपी पंकज भट्ट ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईजी ने बताया कि जिले के लिए 11 सिटी कंट्रोल वाहनों की स्वीकृति मिली है। जिनमें से पांच वाहन मिल चुके हैं। जल्द ही 6 और वाहन जिले को मिल जाऐंगे।

यह भी पढ़ें -   देहरादून जिले को ₹219 करोड़ की विकास सौगात, 51 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सड़क, पुल, पार्क और बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मिली रफ्तार

उन्होंने बताया कि यह वाहन कंट्रोल रूम से संचालित होंगे और किसी भी व्यक्ति की फोन कॉल पर उक्त व्यक्ति तक तत्काल पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वाहन में एक दरोगा व दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जीपीएस सिस्टम लगे यह वाहन अत्याधुनिक हैं। इससे पुलिस को कामकाज में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें -   रोजाना 30 मिनट रनिंग करने से क्या क्या फायदे होते हैं

इस अवसर पर एसपी क्राइम व यातायात डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ लालकुआं शांतनु पाराशर मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440