सेवा, सुरक्षा व मित्रता के नारे को चरितार्थ कर रही है पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के बीच सेवा, सुरक्षा व मित्रता के नारे को चरितार्थ करती नजर आ रही है पुलिस। जहां एक ओर पुलिस कोविड कर्फ्यू का अनुपालन करा कर्तव्य निष्ठा का परिचय दे रही है। वहीं जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद पहुंचाकर मित्रता का संदेश दे रही है।
कोविड कर्फ्यू के बीच बाजार बंदी व कामकाज ठप होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस सेवा कार्य में जुटी हुई है। इस कार्य में हंस फाउंडेशन कोटद्वार भी अहम भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन की ओर से जहां पुलिस कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए सुरक्षा किट मुहैया कराई गई हैं। साथ ही पुलिस को ऑक्सी मीटर समेत अन्य उपकरण भी प्रदान किये गये हैं। वहीं फाउंडेशन जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का प्रयास भी कर रहा है। इस कार्य में पुलिस भी फाउंडेशन का सहयोग कर रही है। कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध भोजन को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। कोतवाल रतूड़ी ने बताया कि यह कार्य 20 मई से जारी है। इसके तहत प्रतिदिन 500 भोजन के पैकेट जरूरतमंदों व प्रवासियों को वितरित किये जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को मास्क, सेनिटाइजर, थर्मामीटर समेत अन्य सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किये जा रहे हैं। कोतवाल का कहना है कि सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा। इधर पुलिस के इस सेवा कार्य से समाज में भी जागरूकता व जरूरतमंदों की मदद का संदेश जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना, कूड़े के ढेर में मिली नवजात; दूसरी बच्ची भी लावारिस बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440