हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक घायल, दो फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बहादराबाद क्षेत्र में हुई इस घटना में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ उस समय हुई जब देहरादून पुलिस, बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची।

कैसे हुआ मुठभेड़ का घटनाक्रम
देहरादून पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार में सवार तीन संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली। पुलिस को चकमा देकर बदमाश हरिद्वार की ओर भाग निकले। सूचना पाकर हरिद्वार पुलिस भी सतर्क हो गई। देहरादून और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने रात करीब 1 बजे बहादराबाद क्षेत्र में बदमाशों को घेर लिया।

घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फरमान नामक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। फरमान का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

फरार बदमाशों की तलाश
मुठभेड़ के दौरान गुल्लू और गुलफाम नामक दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
-एक तमंचा और खोखा कारतूस।
-घटना में इस्तेमाल की गई कार।
-तीन फर्जी नंबर प्लेट।
-चोरी की एक सोने की चेन और अंगूठी।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाश लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे और कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायल बदमाश फरमान पहले भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440