समाचार सच, हल्द्वानी। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लागू किए गए कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रहा है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन पर पुलिस प्रशासन की अपील का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस को सख्त कदम उठाना पड़ रहा है। शनिवार को पुलिस ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दर्जनों लोगों का चालान काट कर जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर घूम रहे 32 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनसे 10,300 रुपए का जुर्माना वसूल किया। जबकि 384 लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने की गाज गिरी। पुलिस ने इनसे 39900 रुपए का जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन में 46 लोगों मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की 22 हजार रुपए का जुर्माना किया है। पुलिस ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












