ऑपरेशन स्माईल नाम से चलाये गये अभियान में पुलिस ने पांच बच्चों को किया बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिले से लापता हुए बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस की ऑपरेशन स्माईल टीम ने एक माह का अभियान चलाया। ऑपरेशन स्माईल नाम से चलाये गये इस अभियान में पुलिस ने पांच बच्चों को बरामद किया। इनमें से एक बालिका चार वर्ष बाद बरामद की गई है। सभी को उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ऑपरेशन स्माईल के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में विगत पांच वर्षों के गुमशुदा बच्चों की तलाशी व पुर्नवास हेतु 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक ऑपरेशन स्माईल अभियान चलाया गया। एक माह चले इस अभियान के तहत टीम ने जिले से लापता हुए 5 बच्चों को बरामद किया। इनमें से चार बच्चे पंजीकृत व एक अपंजीकृत है। उन्होंने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र से 4 वर्ष पूर्व एक बालिका गायब हो गई थी। उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसे 4 वर्ष बाद बरामद कर लिया गया। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र से एक वर्ष पूर्व लापता बालिका को टीम ने सकुशल बरामद किया। इन चारों को उनके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह हल्द्वानी थाना क्षेत्र से लापता बालिका को एक माह बाद व मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से लापता गुमशुदा बच्चे को 6 माह बाद सकुशल बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन के तहत 22 अक्टूबर को मंगल पड़ाव क्षेत्र में घूम रही एक बालिका को भी बरामद किया गया। यह बालिका अपनी मां से उस समय बिछड़ गई थी, जब वह अपने भाई को तलाश रहे थे। इस बालिका की काउंसिलिंग बाल कल्याण समिति के समक्ष कराई गई। अब उसके परिवारजनों की तलाश की जा रही है। इस टीम में एसआई लता बिष्ट, कांस्टेबल प्रदीप जोशी, किशन सिंह, हरजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार, नारायण वर्मा, अनिता फुलोरिया, रूचि दत्ता, दीपक उप्रेती शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440