पुलिस ने किया 15 लाख का गांजा बरामद, सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसआई तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 15 लाख रुपये का गांजा बरामद किया। गाड़ी में सवार आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बबलू पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर से जावेद नामक व्यक्ति से गांजा खरीदता था। जावेद यह गांजा बिहार से कंटेनरों के माध्यम से मंगवाता था, जिसे बबलू देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में सप्लाई करता था।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी बबलू लंबे समय से गांजा और चरस की तस्करी में लिप्त है। वह नशे का सामान सपेरा बस्ती, काठ बंगला बस्ती और अन्य स्थानों में बेचता था। पुलिस अब जावेद और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

देहरादून पुलिस ने इस गिरफ्तारी को नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता माना है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440