समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान तिकोनिया ठंडी सड़क के पास एक स्कूटी को रूकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसे चीता मोबाइल कर्मियों ने पीछा कर रोक लिया। तलाशी में पुलिस को स्कूटी की डिग्गी से 3.93 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस को तस्कर के पास से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 750 रूपये की नगदी व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। तस्कर आदित्य कौशिक पुत्र सुरेन्द्र कौशिक निवासी 16 क्वाटर राजपुरा ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक क्षेत्र के ही रहने वाले बबलू बाल्मीकि से खरीद कर लाता है और उसे पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर की जानकारी पर बबलू को भी वांछित कर दिया है। जबकि तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















