अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 4 ट्रैक्टर ट्राली व 1 फोर व्हीलर वाहन पकड़ा

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। अवैध खनन करने पर सहसपुर थाना पुलिस ने बडी कर्यवाही करते हुए चार ट्रैक्टर ट्राली 1 फोर व्हीलर (स्कॉर्पियो ) वाहन को कब्जे में ले लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिये दिए गए आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकथाम के लिये टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। इसी क्रम में गठित टीम द्वारा रात्रि मैं छरबा क्षेत्र में खनन की सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा नदी में पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली पर कार्रवाई की गई. जिसमें नदी में अत्यधिक पानी तथा रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर उनके चालक अपने-अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा आसपास काफी तलाश की गई किंतु चालक नहीं मिले तथा नदी के पास में एक स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मिली सभी लावारिस वाहनों (4 ट्रैक्टर ट्राली तथा एक स्कॉर्पियो) को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अपने माध्यम से थाने में लाकर दाखिल किया गया. वाहनों को लावारिस में दाखिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440