समाचार सच, हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना व हुड़दंग मचाना लोंगो को भारी पड़ता दिख रहा है। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है जिसके तहत आपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत पुलिस ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्यवाही कर संयोजन शुल्क वसूल किया।
डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे आपरेशन मर्यादा के तहत भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी द्वारा क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कोतवाल मनोज रतूड़ी के तत्ववाधान में चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों में हुड़दंग मचाने वाले 13 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जिनसे 3250 रुपए का संयोजन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन मर्यादा अभियान आगे भी जारी रहेगा। धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एवं पर्यटक स्थलों मैं सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












