अपराधिक प्रवृत्ति के दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ धारा 110 जी सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस चुनाव के मद्देनजर अपराधियों व असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है।

इसके तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ धारा 110 जी सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की है। जिनमें अजीम खान पुत्र वजीर खान निवासी वार्ड नं0 14 जवाहर नगर, शाहरुख उर्फ शावेज पुत्र रियासत अली निवासी लाइन नंबर 1, फय्याज पुत्र मौ. रज्जाक निवासी वार्ड नं 20 नईबस्ती, तस्लीम अहमद पुत्र हमीद अहमद निवासी वार्ड नं 24 लाइन नंबर 18, सलमान पुत्र अय्यूब खान निवासी लाइन नंबर 16 सफदर का बगीचा, इमरान हुसैन पुत्र नबी हुसैन निवासी बड़ी मस्जिद के पास इन्द्रानगर, हनीफ पुत्र पीरा शाह, सलीम उर्फ तसब्बीर पुत्र पीरा शाह निवासी वार्ड नंबर 15 जवाहर नगर, रवि गुप्ता पुत्र स्व. धरमपाल निवासी दुर्गा कॉलोनी, गौजाजाली व राकेश पुत्र विनोद कुमार निवासी इन्द्रानगर दुर्गामन्दिर शामिल हैं। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि यह सभी लोग अपराधिक व दुस्सासिक प्रवृत्ति के हैं और आये दिन गली-मौहल्लों में सट्टा, जुआ, अवैध स्मैक की तस्करी कर अवैध रुप से धनोपार्जन करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440