समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी शहर के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए प्रभावित रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइनों और केबलों के रखरखाव के साथ ही लॉपिंग-चॉपिंग व अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में शटडाउन लिया जाएगा।
ऊर्जा निगम के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले से जरूरी तैयारियां करने की सलाह दी गई है।
23 और 24 सितंबर को इन क्षेत्रों में कटौती – बरेली रोड फीडर बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगल पड़ाव, गली नंबर 1 से 11, मेडिकल कॉलेज और हिमालय फार्म क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
रामपुर रोड फीडर – रामपुर रोड, शीशमहल, हीरा नगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल और महिला अस्पताल क्षेत्र में शटडाउन रहेगा।
25 और 26 सितंबर को इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली – बाजार फीडर बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र और मल्ला गोरखपुर में आपूर्ति बाधित रहेगी।
काठगोदाम रोड फीडर- कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी और मुखानी क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
30 सितंबर को गांधी नगर फीडर रहेगा बंद 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर पर शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान आंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर 8 और 16 तथा मंगल पड़ाव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से शटडाउन की निर्धारित अवधि में सहयोग करने की अपील की है। निगम के मुताबिक संबंधित कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



