प्रभु प्रेमी संघ ने मनाया होली महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के आशीर्वाद से संचालित संस्था प्रभु प्रेमी संघ ने यहां मुखानी स्थित मंदिर में होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर महिलाओं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली बधाई दी। साथ ही महिलाओं ने होली के गीत व भजनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

होली पर्व पर मंदिर में भगवान का सुंदर दरबार सजाया गया। फूलो की होली हुई। गुरुजी के चित्र की स्थापना की गई। संस्था की अध्यक्षा विमला गुप्ता, मोहन जोशी ने दीप प्रज्वलन कर होली महोत्सव का शुभारम्भ किया। तदपश्चात सभी ने होली के गीत गाकर भगवान को मनाया। नीमा साह ने भजन के माध्यम से होली कैसे खेलूं सांवरिया के संग गीत गाकर पूरा वातावरण होलीमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में फूलो की होली का भी आयोजन किया गया। साथ ही सभी भाइयों एवं बहनों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीमा साह अन्नू, विमला गुप्ता, सरोज, आरती, गंगा जोशी, मोहन जोशी, नीमा अन्नू, विमला सरोज, आरती, गंगा जोशी, मोहन जोशी, वीके गुप्ता सहित आदि भक्त श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Prabhu Premi Sangh celebrated Holi festival, women congratulated each other by applying Abir Gulal

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 6 दिन तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत! इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, रहें सतर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440