खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी का शुक्रवार को कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं और पार्टी के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रस्तावित जनसभा को लेकर संगठन ने तैयारियों का शंखनाद भी कर दिया।

स्वागत समारोह के बाद आयोजित बैठक में 8 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली प्रस्तावित विशाल जनसभा और रैली की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं समर्पण के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड कांग्रेस की एकजुटता से 8 अगस्त की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी।

यह भी पढ़ें -   कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 ब्रांड की दवाओं के नए दाम जारी, 9 नवंबर से लागू होंगी कीमतें

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जोशी के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को सफल बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली कांग्रेस की जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440