उत्तराखंड में 6 दिन तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत! इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, रहें सतर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 1 अगस्त से 6 अगस्त तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

2 अगस्त को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें -   स्व. गुलाब सिंह की जन्मशती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

3 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   गाली-गलौज के बाद बढ़ा मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया

4 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि प्रदेश के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 अगस्त को पूरे उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440