हल्द्वानी मंडी समिति में लगे पीआरडी जवान के साथ हुई मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नवीन मंडी स्थित समिति में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात पीआरडी जवान के साथ एक युवक ने मारपीट कर की हैं। बताया जा रहा है कि जवान ने जब मंडी समिति की वीडियोग्राफी करने से मना किया तो वह उस पर मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित जवान ने मामले की शिकायत पुलिस से की हैं।

मंडी समिति में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात पीआरडी जवान गणेश चन्द्र पुत्र स्वर्गीय नैनराम ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसका कहना है कि 14 अक्टूबर की रात्रि करीब दस बजे राजेंद्र सिंह मंडी के पश्चिमी गेट पर आया था और समिति परिसर और आसपास के क्षेत्रोंकी वीडियो बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया गया तो राजेंद्र सिंह और उसके साथी ललित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक विवाद पर सियासी संग्राम तेज: राहुल गांधी के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले— 'छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440