हरिद्वार मनसा देवी मंदिर दर्शन को आई गर्भवती महिला पहाड़ी से गिरी, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरूवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मनसा देवी मंदिर से गिरकर एक दिल्ली की आठ माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सहायता से मृतका का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने से एक टीम गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची। दंपति, जिसमें पति आकाश और उसकी 26 वर्षीय पत्नी हिमांशी शामिल थे, आठ अक्तूबर को गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। गंगा स्नान के बाद वे मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय, हिमांशी पहाड़ से गिर गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पति ने घटना को डर से छिपाने का कारण बताया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440