दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जल्द ही उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पहले दौरे पर आने वाली है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति 8 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है। जिसके लिए तेजी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 08 व 09 दिसंबर को देहरादून दौरें पर रहेंगी। वह 2 दिनों तक देहरादून के अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पंचायत चुनाव को हरी झंडी! डबल वोटर लिस्ट वालों का क्या होगा? हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इसके अलावा एकेडमी में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से भी वह मुलाकात करेगीं। साथ ही वह देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440