शीघ्र होगी भाजपा मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा : महेन्द्र भट्ट

खबर शेयर करें

कुमाऊँ सम्भाग कार्यालय में संगठनात्मक जिलों के मण्डलों की समीक्षा बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

समाचार सच, हल्द्वानी। मंडलस्तर पर संगठन का विस्तार को हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। कुमाऊं संभाग कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा की।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा है कि प्रदेश में संगठन को और मजबूती प्रदान की जा रही है। इसके लिए मंडलस्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा का काम चल रहा है। इसके बाद 15 जनवरी से पूर्व 274 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। भाजपा संगठन के विस्तार के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा की। उन्होंने मंडलों के पुर्नगठन और बूथों व शक्ति केंद्रों के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से मंडलों के कामकाज की भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   15 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन के विस्तार का काम तेजी के साथ चल रहा है। 15 जनवरी से पूर्व सभी संगठनात्मक जिलों के मंडल, जिनमें कुछ नए मंडल भी शामिल हैं की समीक्षा का काम पूरा करते हुए सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ में भू-धंसाव पर भी चिंता जताई। कहा कि उत्तराखंड में अक्सर आपदाएं आती रहती हैं, लेकिन जोशीमठ में घरों में दरारें आना और जमीन का धंस जाना बेहद अकल्पनीय है। इस मामले में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं जोशीमठ की स्थिति पर नजरें जमाए हुए हैं। इसके अलावा सरकार प्राथमिक स्तर पर भी जरूरी कदम उठा रही है। विस्थापन करने के साथ-साथ जोशीमठ के लोगों के पुनर्वास के लिए भी सरकार कदम उठा रही है। इसके अलावा वहां चल रहे निर्माण कार्यों को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों के रहने के लिए जीएमबीएन और बद्रीनाथ मंदिर समिति के सभी गेस्ट हाउस टेकओवर किए हैं। इसके साथ ही पुनर्वास होने तक लोगों को किराया भी देने का निर्णय सरकार ने लिया है। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जोशीमठ के स्वरूप को बचाने के लिए काम कर रही है। (Presidents of BJP mandals will be announced soon: Mahendra Bhatt)

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नरसिंह पैलेस में गूंजा बाबा नीब करौरी महाराज का जयघोष, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, शुद्ध घी के मालपुए का किया वितरण
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440