समाचार सच, नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में चाकू से हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है। घटना के बावजूद उन्होंने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए विमान में सवार यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को ‘सच्चा हीरो’ बताते हुए कहा कि उनकी बहादुरी से एक बड़े हादसे को टालने में मदद मिली। उनके मुताबिक विमान में सवार 174 लोगों की जान बची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के माता-पिता और पत्नी से बातचीत कर उनके साहस की सराहना की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया गया, जहां कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है। भारतीय दूतावास के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई गई है और भारतीय मिशन परिवार के लगातार संपर्क में है।
नाम को लेकर भी चर्चा: कैप्टन के उपनाम की वर्तनी अलग-अलग जगह ‘मच्छर’, ‘मछार’ और ‘माछर’ लिखी जा रही है। उपलब्ध गुजराती संदर्भों और पुराने समाचारों में ‘મચ્છર’ का देवनागरी रूप ‘मच्छर’ मिलता है। पारिवारिक उच्चारण की आधिकारिक पुष्टि होने तक खबर में ‘स्मित मच्छर’ लिखना उपयुक्त है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



