
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को काठगोदाम थाना एवं मंगल पड़ाव चौकी के पुलिस कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके द्वारा लॉकडाउन के समय किय गये कार्यों की सराहना की गयी।
क्लब के मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी एवं अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से लेकर आज तक निरंतर पुलिसकर्मी एक योद्धा बनकर दिन-रात लोगों के सेवा में काम कर रहे हैं। अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार का कोई कष्ट ना हो, उसका भी ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि इस कोरोना वायरस महामारी के बीच में भी हमारे पास पुलिस प्रशासन जैसे योद्धा हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी देश के प्रति अपनी जान न्यौछावर करने के लिए पीछे नहीं हटते हैं और देश के प्रति संघर्ष करते हैं। इस समय पूरे देश में त्राहि-त्राहि हो रहा है, लेकिन भारत में क्षमता है कोरोना वायरस महामारी जैसा कीटाणु को भी मार गिराने की।
काठगोदाम थाना कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित होने वाली पुलिस टीम:
- नंदन सिंह रावत (थानाध्यक्ष, काठगोदाम थाना)
- देवन्द्र सिंह बिष्ट (उपनिरीक्षक, चौकी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम)
- मोहन सिंह जुकरिया (कांस्टेबिल, थाना काठगोदाम)
- सुनील कुमार (कांस्टेबिल, थाना काठगोदाम)
- मनोज तिवारी (कांस्टेबिल, थाना काठगोदाम)
हल्द्वानी मंगल पड़ाव चौकी कोराना योद्धा सम्मान से सम्मानित होने वाली पुलिस टीम:
- कैलाश नेगी (प्रभारी, चौकी मंगल पड़ाव, हल्द्वानी)
- उमेश रजवार (एसआई, चौकी मंगल पड़ाव, हल्द्वानी)
- हितेश वर्मा (कांस्टेबिल, चौकी मंगल पड़ाव, हल्द्वानी)
- बीरेन्द्र राणा (कांस्टेबिल, चौकी मंगल पड़ाव, हल्द्वानी)
- मंजू नेगी (कांस्टेबिल, चौकी मंगल पड़ाव, हल्द्वानी)
- लक्ष्मी वर्मा (कांस्टेबिल, चौकी मंगल पड़ाव, हल्द्वानी)
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, खेल प्रकोष्ठ प्रभारी परवीन चौपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव सुशील शर्मा आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


