प्रियंका गांधी अब यूपी के इस शहर से लड़ सकती चुनाव…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने स्वंय ने चुनाव लडने के लिए हां की है। लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेना है। बता दें कि कांग्रेस ने जब से प्रियंका गांधी को महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया है। तब से ही प्रियंका राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इसके साथ ही लगातार उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही एक कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में प्रियंका ने मोदी के खिलाफ चुनाव लडने की बात कही थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और रालोद का गठबंधन हुआ। इस गठबंधन ने कांग्रेस को दो सीटें छोडी। इनमें अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस के लिए गठबंधन ने छोडा। कुछ दिन पहले ही ही प्रियंका गांधी ने यूपी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर के दर्शन किए और शहीदों के परिजनों से भी मिली।
हालांकि इसके बाद से ही कयास लगाना शुरू हो गया कि क्या प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव लडेगी? लेकिन यदि सूत्रों की माने तो प्रियंका ने खुद सीधे पीएम मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लडने पर गंभीरता से विचार कर रही है?

इस पर प्रियंका गांधी के करीबियों का कहना है कि मोदी विरोध का वोट एकजुट करें तेा साल 2014 में ही मोदी की जीत का अंतर खासा कम हो जाता और अब तो मोदी लहर भी नहीं है। ऐसे में अगर इस बार प्रियंका जैसा मजबूत चेहरा मोदी के खिलाफ चुनाव लडता है तो बनारस को फतह कर सकता है। लेकिन इसके लिए सपा और बसपा को प्रियंका के पक्ष में आना होगा जो कि काफी हद तक संभव भी है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440