मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। आईआईटी रुड़की परिसर में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को परिसर की सड़क पर एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी।

जानकारी के अनुसार, आईआईटी रुड़की के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय सोमवार, 21 सितंबर की सुबह अपने आवास से टहलने के लिए निकली थीं। बताया गया है कि वह केमिस्ट्री विभाग के बाहर की सड़क पर पहुंची थीं, तभी एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद रूपा राय सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट, मांग के मुकाबले कम पड़ रही आपूर्ति; कटौती बनी मजबूरी

परिजन उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आईआईटी रुड़की परिसर में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में सड़क पर स्कूली बच्चों की मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

हादसे ने परिसर में पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। परिसर की सड़कों पर वाहनों की गति, यातायात व्यवस्था और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को लेकर अब समीक्षा की जरूरत महसूस की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440