कैबिनेट बैठक में नमक तथा चीनी को सब्सिडाईज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में लाया जायेगा प्रस्ताव: रेखा आर्या

खबर शेयर करें


खाद्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, जनपदवार अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि बजट में विभाग द्वारा किये गये प्रावधानों जैसे नमक, चीनी को सब्सिडाईज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों तथा प्रस्तावों की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी कैबिनेट बैठक में नमक तथा चीनी को सब्सिडाईज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में प्रस्तावों को लाया जाए।

मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अन्त्योदय परिवार तथा पी.एच.एच. कार्ड धारक को प्रति कार्ड 02 किलो चीनी तथा 01 किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ प्राप्त हो सके, इसको हम सुनिश्चित कर रहे हैं साथ ही प्रति राशन कार्ड और प्रति राशन डीलर को प्रति किलो 01 रूपये लाभांश के भी दिये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गरीब परिवारों को नमक तथा चीनी में 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलने से काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिस प्रकार से 03 गैस सिलेण्डर मुफ्त रिफिल की सुविधा प्रदान कर रही है, इस संबंध में भी प्रगति जारी है। उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों द्वारा गैस रिफिल कराने की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। वर्तमान में 01 लाख 76 हजार परिवार में से लगभग 01 लाख 36 हजार परिवार गैस रिफिल कर रहे है। शेष जो परिवार गैस रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं, इस संबंध में जनपदवार अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर सचिव खाद्य, बृजेश संत, अपर निदेशक खाद्य, पी.एस. पांगती, मुख्य विपणन अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह बिसेन तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी, एकल महिलाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी राहत

Proposal will be brought in cabinet meeting regarding making salt and sugar available at subsidized rate: Rekha Arya

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440