उत्तराखण्ड में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे प्रोटेम स्पीकर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में सोमवार सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह (सेनि) प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें -   बहनों पर टिप्पणी से भड़का दोस्त बना कातिल, श्रीयंत्र पुलिया हत्याकांड का खुलासा

पहले प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलायी जायेगी। तद्पश्चात प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी नविनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायेंगे। आपको बता दें कि भाजपा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने के बाद अभी तक पार्टी विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं कर पायी है। पार्टी के मुताबिक कल सोमवार को शाम को भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक देहरादून में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक सोमवार सुबह यहां पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -   दून के तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक को गोलियों से भूना, दहशत में लोग
AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440