बहनों पर टिप्पणी से भड़का दोस्त बना कातिल, श्रीयंत्र पुलिया हत्याकांड का खुलासा

खबर शेयर करें

15 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मथुरा से आरोपी गिरफ्तार

समाचार सच, हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में मिले 15 वर्षीय किशोर के शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक के ही दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बहनों पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 7 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान कुनाल (15) पुत्र निवासी रामपुर रायघाटी, थाना लक्सर (हाल निवासी लाटोवाली, कनखल) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर… दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं। टीमों ने आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर अहम सुराग हाथ लगा।

जांच के दौरान फुटेज में कुनाल को एक शराब के ठेके से शराब खरीदते और एक संदिग्ध स्कूटी सवार के साथ जाते देखा गया। स्कूटी सवार की पहचान अरविंद उर्फ शिवम, निवासी पतवारी मंदिर के पीछे दुर्गा कॉलोनी, थाना गोवर्धनपुर (यूपी), हाल निवासी लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई। घटना के बाद से वह फरार था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मथुरा भाग गया है। इसके बाद एक टीम को मथुरा रवाना किया गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -   चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस पर बरसीं रूचि भट्ट, बोलीं- भाजपा की छवि खराब करने की रची गई साजिश

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से कनखल में अपनी नानी के साथ रह रहा था। कुनाल उसका दोस्त और पड़ोसी था। 6 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान नशे की हालत में कुनाल ने उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी कर दी और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने उसे थप्पड़ मार दिए।

आरोपी के अनुसार, गुस्से में आकर उसने पास पड़ा भारी पत्थर उठाकर कुनाल के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440