प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने फूंका जीएसटी विभाग का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर द्वारा प्रदेश के आहवान पर नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने व्यापारियों के साथ जीएसटी विभाग द्वारा किये जा रहे सर्वे- छापे की अनावश्यक कार्रवाई के विरोध में ओके होटल चौराहे पर जीएसटी विभाग का पुतला दहन किया गया और साथ यह भी चेतावनी दी कि व्यापारियों का जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न किया गया तो व्यापारी समाज उग्र आंदोलन के लिए सड़कों पर आने के लिए बाध्य होगा, और व्यापारी समाज इसके विरोध में सड़क से सदन तक संघर्ष करने हेतु कमर कस चुका है।
पुतला दहन में शामिल अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, महिला सचिव गीता कांडपाल, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ,जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, आनंद सिंह रवैल, जिला युवा अध्यक्ष सौरभ भट्ट, जिला महिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, युवा नगर अध्यक्ष पवन वर्मा, पवन सागर, विजय गुप्ता, आदर्श सक्सेना, राजू रावत, धीरज गुप्ता, चीनू बिंद्रा, शिव कपूर, पवन जोशी, संदीप गुप्ता, गुरमीत सिंह चौहान, हिमांशु पांडे, हरीश नेगी, ममता बिष्ट, चंदन वर्मा, कृष्ण गोपाल जायसवाल, हसनैन, ज्योति मेहता, मीना सेठ, फरहत रऊफ़ आदि व्यापारी सम्मिलित हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने, कांग्रेस भवन कूच पर पुलिस ने लगाया ब्रेक, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440