समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के त्रिवार्षिक चुनावों को लेकर आज यहां रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में 20 जुलाई तक प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते चुनाव आचार संहिता लागू मानी जाएगी। उक्त चुनाव के लिये प्रमोद गोयल को मुख्य चुनाव अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि इस चुनाव हेतु संरक्षक, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री एवं सभी वरिष्ठजनों के सहयोग से तय किये गये अनुसार संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव 20 जुलाई तक कराये जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इतना समय भी हमारे विशाल संगठन के लिए कम ही होगा, क्योंकि संगठनात्मक दृष्टि से सारे उत्तराखंड में हमारी 19 जिला तथा 371 नगर इकाइयां है और पूरे उत्तराखण्ड में लगभग 7.30 लाख व्यापारी हमारे सदस्य हैं। श्री वर्मा ने बताया कि सहयोगी चुनाव अधिकारी के रूप में गढ़वाल मंडल प्रभारी सुरेश कुमार बिष्ट, कुमाऊं मंडल प्रभारी अश्विनी छावड़ा, राजेश अग्रवाल, गुलशन छावड़ा रहेंगे। चुनाव संचालन समिति का चयन मुख्य चुनाव अधिकारी और सहयोगी करेंगे। 19 जून से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।
उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन समिति सबसे पहले मतदाता सूची बनाएगी। इसके बाद नामांकन तिथि, मतदान और मतगणना का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से बाबूलाल गुप्ता, प्रमोद गोयल, चन्द्रशेखर पंत, मनोज अरोड़ा, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पाण्डे, योगेश शर्मा, रूपेंद्र नागर व्यापारी नेतागण मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















