जनसम्पर्क अभियान के दौरान बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रख सुमित को दिया जीत का आशीर्वाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चुनाव प्रचार के दौरान बुजुर्गों ने जहां सुमित के सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद दिया वहीं युवाओं ने फूलमालाओं से लादकर सुमित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा भी किया। 59-विधानसभा हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश द्वारा आज वार्ड 12, वार्ड 13 और वार्ड 14 के अंतर्गत राजपुरा क्षेत्र, गौला गेट, 16 क्वाटर, नई बस्ती, जवाहर नगर, वारसी कॉलोनी, बकरा मार्केट, राजपुरा पड़ाव, जाम फैक्ट्री और बजरी कंपनी क्षेत्रों में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क अभियान का शुभारम्भ राजपुरा स्थित शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाकर किया।
डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए जिस गली- मोहल्ले मे सुमित हृदयेश पहुँचे वहाँ के लोगो ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। किसी ने माला पहनाकर तो किसी ने सर पर हाथ रख विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया।
स्थानीय जनमानस द्वारा मिले अपार समर्थन प्यार और आशीर्वाद से सुमित हृदयेश कई बार भावुक भी हुये और अपनी माता स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए बोले कि जिस प्रकार से माता जी ने हमेशा राजपुरा का ख्याल रखा मैं भी हमेशा उसी तरह पूरे राजपुरा का ख्याल रखूंगा। जनसंपर्क कार्यक्रम छोटे छोटे भागों में अलग अलग क्षेत्रों से होते हुये राजपुरा धर्मकांटा चौराहा पर समाप्त हुआ।
पार्षद राधा आर्य, राजो टण्डन, जगदीश चंद, त्रिलोक बनोली, गोविन्द बिष्ट, शशि आर्य, विनोद कुमार, राहत मसीह, मलय बिष्ट, दिनेश चौहान, सूरज प्रकाश, अनिल कन्नौजिया, हेमन्त साहू, पंकज कश्यप, सलमान सिद्दीकी, जीत सिंह, संजय शेखर, तलत एहतेशाम, सचिन गुप्ता, रविंद्र कुमार, विपिन गुप्ता, रोहित प्रकाश आदि सुमित हृदयेश के साथ जनसंपर्क अभियान में मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440