आज का राशिफल | 17 सितम्बर 2026, गुरुवार | विश्वकर्मा जयंती और कन्या संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग, पूजा मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 17 सितम्बर 2026, गुरुवार है। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और अनुराधा नक्षत्र का संयोग है। आज कन्या संक्रांति के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। कल-कारखानों, उद्योगों और कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:35 बजे से दोपहर तक रहेगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।

आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी
वार: गुरुवार
नक्षत्र: अनुराधा
विशेष: कन्या संक्रांति एवं विश्वकर्मा जयंती
विश्वकर्मा पूजा मुहूर्त: सुबह 7:35 बजे से दोपहर तक
सूर्यास्त: सायं 6:13 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक

आज का राशिफल
♈ मेष:
धनार्जन के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन:
मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 सितम्बर 2026, बुधवार स्कंद षष्ठी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

♋ कर्क:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता रह सकती है।
♌ सिंह:
विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें और वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका हुआ धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव के योग हैं। अचानक यात्रा संभव है, लेकिन रोजगार संबंधी चिंता बनी रह सकती है।

♎ तुला:
मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन खर्च बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   धामी के जन्मदिन पर रेंजर मैदान में दिखा युवा जोश, प्रियंका मेहर के गीतों पर झूमे युवा

♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440