समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। देसी घी का इस्तेमाल हम रोजमर्रा के जीवन में किसी न किसी रूप में जरूर करते हैं, कभी पूजा-पाठ में, तो कभी खाने में। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं बिना रोटी में घी लगाए खाना ही नहीं खाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो इसे शरीर पर भी लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है घी को नाक में डालने से क्या फायदे होते हैं, अगर नहीं तो यहां जान लीजिए। आपको बता दें कि इससे न केवल आपका मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। यह घरेलू नुस्खा दादी-नानियां घर में जमाने से प्रयोग में ला रही हैं।
नाक में घी डालने के फायदे
बाल होते हैं मजबूत
आपको बता दें कि नाक में घी डालने से बाल मजबूत होते हैं साथ ही झड़ने, टूटने की भी समस्या से निजात मिलती है। आप हर रोज 2 बूंद नाक में डालते हैं तो फायदा जल्दी होगा।
सिरदर्द में दे राहत
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के चलते लोगों में सिरदर्द की समस्या बहुत आम है। ऐसे में अगर आप घी को नाक में डालती हैं तो माइग्रेन जैसी समस्या से राहत मिलेगी साथ ही दिमाग भी मजबूत होगा।
नाक की एलर्जी रोके
इन सब के अलावा यह घरेलू नुस्खा आपको नाक में होने वाली खुजली, जलन या संक्रमण से भी बचाता है, जैसे बहुत से लोगों को धूल-मिट्टी से बहुत ज्यादा छींक आने लगती है। ऐसे में घी आपकी नाक को साफ करती है।
नींद की समस्या होती है दूर
नाक में घी डालने से नींद की भी समस्या दूर होती है। जो लोग अनिद्रा की बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें नाक में घी डालना शुरू कर देना चाहिए। इससे अच्छी नींद आनी शुरू होती है।
मस्तिष्क होता है मजबूत
नाक में घी डालने से दिमाग भी मजबूत होता है। घी मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को उत्तेजित करता है जिससे आपकी स्मरण शक्ति बहुत मजबूत होती है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



