हल्द्वानी में 50 स्ट्रीट लाइट चोरी, प्रशासन पर उठे सवाल!, नगर निगम और कंपनी ने करवाया केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर को रोशन करने के लिए लगाई गई 50 स्ट्रीट लाइटें अचानक गायब हो गई हैं। इस घटना ने नगर निगम प्रशासन और स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली कंपनी को सकते में डाल दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।
हल्द्वानी शहर के वार्ड 37 से 54 तक लगाए गए 50 स्ट्रीट लाइटें अचानक गायब हो गई हैं। तीन दिनों तक चले सर्वे के दौरान निगम और ईईएसएल कंपनी ने यह मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -   भुवनेश्वर में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण जीत एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का

स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली कंपनी ने मुखानी थाने में उक्त संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र

इधर स्थानीय निवासियों ने पहले ही स्ट्रीट लाइट न जलने की शिकायत की थी। लेकिन जब निगम ने निरीक्षण किया, तो 50 लाइटें गायब पाई गईं। शहर की रोशनी चोरी होने से प्रशासन और कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। देखना यह होगा कि चोरी हुई स्ट्रीट लाइटें कब और कैसे बरामद की जाती हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440