हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों को लेकर उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ब्लॉक हल्द्वानी) ने चिंता जताई है। यूनियन के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए तबादलों पर पुनर्विचार की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ पूरे कुमाऊँ मंडल और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। सुशीला तिवारी चिकित्सालय, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय तथा महिला चिकित्सालय में एक साथ बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। इसका सबसे अधिक असर गरीब, जरूरतमंद, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों पर पड़ सकता है।

आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने सरकार से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए तथा अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि आम जनता को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।

यह भी पढ़ें -   बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाना उनका दायित्व है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गौला नदी में नहाना 11वीं के छात्र को पड़ा भारी, 21 घंटे बाद बरामद हुआ शव; परिवार की उम्मीदें टूटीं
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440