पुलिस की त्वरित कार्रवाईः हल्द्वानी में चोरी हुई बाइक समेत दो चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिवस शनिवार को अज्ञात चोरों ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जहां से दोनों आरोपी को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा: मास्टरमाइंड निकला स्कूल प्रिंसिपल, रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तल्ला ब्यूरा खाम काठगोदाम निवासी गिरीश चन्द्र सनवाल ने एक जुलाई को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसने अपनी बाइक संख्या यूके 04एफ-0883 घर के बाहर खड़ी की थी। इस बीच अज्ञात चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर के आधार पर काठगोदाम थाना पुलिस ने चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने दो चोरों मान सिंह मौर्य पुत्र सेवा राम मौर्य निवासी ग्राम बिजोरिया स्टेशन रोड, नवाबगंज बरेली व आदिल अली पुत्र आरिफ अली निवासी मुरादाबाद को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि वह नैनीताल घूमने के लिए आए थे और रेकी करके मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   २८ फरवरी २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440