24 मार्च से फिर उत्तराखड में शुरू हो सकती बारिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखण्ड में अब एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने घोषणा की है कि मंगलवार 24 मार्च से फिर बारिश शुरु होने जा रही है। साथ ही 26 मार्च से 28 मार्च तक प्रदेश में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 26 मार्च से 28 मार्च तक प्रदेश में हल्की बारिश और मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बारिश से तापमान में तत्काल तो कमी होगी लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है वह कोरोना वायरस के खतरने को देखते हुए खतरनाक हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 24 मार्च को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440