बारिश का कहर: एक फिर हुआ हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, पुल पर आवाजाही बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां लगातार बीते दो दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। जिस के चलते जहां एक और भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव के कारण ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मंगलवार को तड़के हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण पुल मार्ग से आवाजाही बंद कर दिया गयी है। फिलहाल इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई हैं। अब गौलापार क्षेत्र के निवासियों को हल्द्वानी आने के लिये काठगोदाम पुल का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं कुमाऊं को जाने वाले यात्रियों को भी हल्द्वानी महानगर के बीच से गुजर कर जाना पड़ेगा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मार्ग से यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि कई वर्ष पूर्व भी उक्त पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

यहां लगातार बीते दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते बीते देर सायं से कुमाऊं से जोड़ने वाले हाईवे पुल को बंद कर दिया था। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मौके घटना की जानकारी ली और लोगों को नदी से दूर रहने की हिदायत दी हैं। जबकि बनभूलपुरा थाना के सिपाहियों ने तुरंत बेरीकेटिंग कर लोगों को उस तरफ जाने से रोका दिया है, जिससे कोई हादसा ना हो सके। इधर गौला नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है 1990 के बाद पहली बार गौला नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है तथा नदी के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: चातुर्मास भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने का प्रतीक, करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा विशेष आशीर्वाद
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440