उत्तराखंड में बारिश का कहर, मकान में गिरा मलवा, दो लोग दबे, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड में बारिश ने फिर कहर बारपाया है। चमोली के जोशीमठ में भारी बारिश से कच्चे घर के ऊपर मलबा गिरने से हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबिक एक घायल है। घायल को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कोतवाल राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस चौकी मारवाड़ी द्वारा रात लगभग डेढ़ बजे सूचना दी गई है कि मारवाडी चौकी के पास नेपाली मूल के कुछ लोग रहते हैं, जिनके दबे होने की सूचना है। मौके पर थाना हाजा से पुलिस फोर्स एसडीआरएफ को रवाना किया गया।

वहीं 108 को भी सूचना दी गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेसन चलाकर जेसीबी की मदद से दो व्यक्ति निकाले गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक दूसरे घायल व्यक्ति को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मृतक व घायल
1 एम बहादुर उम्र 35 वर्ष ग्राम सुरखेत नेपाल (मृतक )
2 दिनेश बहादुर सन ऑफ प्रेम बहादुर ग्राम कालिकोट नेपाल उम्र 22 वर्ष (घायल)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440